Please wait

उप्र में दो सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत

घायलों में आठ साल का गुलाम अहमद, रईस, अमजदी, जाफरी बेगम है। इनमें गुलाम और रईस की हालत नाजुक है।

06 Dec 2024

उप्र में दो सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और चित्रकूट जिलों में हुए सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पहली घटना पीलीभीत जिले की है। जिले में टनकपुर हाइवे पर न्यूरिया कस्बे में बेकाबू होकर कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दुल्हन के पिता समेत छह लोगों की मौत हो गईं, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। जान गंवाने वालों में उत्तराखंड निवासी शरीफ अहमद (50), बहाबुद्दीन (60), मुन्नी देवी (65), राकिब (10), वाहन चालक अकरम (35) और 65 वर्षीय मंजूद अहमद हैं। घायलों में आठ साल का गुलाम अहमद, रईस, अमजदी, जाफरी बेगम है। इनमें गुलाम और रईस की हालत नाजुक है।

न्यूरिया थानाध्यक्ष रूपा बिष्ट ने बताया कि खटीमा कोतवाली के ग्राम जोर निवासी हुसना बी का निकाह पीलीभीत के ग्राम चंदोई निवासी अनवर से बुधवार को हुआ। अनवर ने गुरुवार को वलीमा (दावत) अपने घर पर रखी थी। इसमें शामिल होने के लिए लड़की पक्ष के लोग आए थे। कार में कुल 10 लोग सवार थे। गुरुवार रात को टनकपुर हाई-वे के पास ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं। दूसरा हादसा चित्रकूट जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग की है। जिले की रैपुरा थाना के पास शुक्रवार सुबह हुए हादसे में बोलेरो सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के निवासी नन्हे, हरिराम (45), मोहन (45), रामू (44), मांगना (65) और रामस्वरूप यादव के रूप में हुई है, जबकि जमुना (42), कामता, फुला (40) पत्नी जमुना, राज अहिरवार (18) पुत्र जमुना, आकाश (15) पुत्र जमुना, एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो की हालत ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उप्र में दो सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत
घायलों में आठ साल का गुलाम अहमद, रईस, अमजदी, जाफरी बेगम है। इनमें गुलाम और रईस की हालत नाजुक है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News